बगल में चर्बी की गांठ (एक्सिलरी ब्रेस्ट टिश्यू) क्या होता है?
एक्सिलरी ब्रेस्ट टिश्यू यानि बगल में चर्बी की गांठ की समस्या किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है| ऐसी गांठ अधिकतर के पीछे की तरफ हाथ के नीचे यानी अंडरआर्म्स में पाई जाती है| बगल में चर्बी की गांठ, महिलाओं और पुरुषों दोनों में हो सकती है लेकिन महिलाओं के बगल में दर्दनाक गांठ को ब्रेस्ट कैंसर से जोड़कर देखा जाता है| बगल में चर्बी की गांठ में दर्द के साथ सूजन भी हो सकता है|
अधिकतर मामलों में, लसीका ग्रंथि में सूजन के कारण आर्मपिट में गांठ (एक्सिलरी ब्रेस्ट टिश्यू) की समस्या हो सकती है| लसीका ग्रंथि शरीर को इंफेक्शन से लड़ने के लिए सामान्य आकार से बड़ी हो जाती है और जिससे आपको बगल में चर्बी की गांठ का एहसास होता है| यदि बगल की गांठ में दर्द हो और वो बहुत समय से दूर न हो रही रही हो तो ऐसी बगल की गांठ कैंसर के कारण भी हो सकती है|
कांख में गांठ के कारण
- सिस्ट
- लिपोमा
- ल्यूकेमिया
- ब्रेस्ट कैंसर
- फंगल इन्फेक्शन
- लिम्फ नोड्स में सूजन
- साबुन से एलर्जी की प्रतिक्रिया
- टीकाकरण के कारण प्रतिकूल प्रतिक्रिया
कांख में गांठ के लक्षण
- बगल या कांख वाले हिस्से में सूजन होना।
- कांख या बगल में दर्द होना।
- कांख की स्किन के अंदर गोल, उभरा हुआ मांस महसूस होना।
- कांख में गांठ होने पर कुछ लोगों को बुखार भी आता है।
- आर्मपिट में लम्प होने से गोल गांठ उभर आती है, ये गांठ छोटी या बड़ी हो सकती है।
- कांख में गांठ होने पर आपको दर्द के साथ जलन का अहसास भी हो सकता है।
एक्सिलरी ब्रेस्ट टिश्यू हटाने की सर्जरी से पहले किन बातों ध्यान रखें ?
एक्सिलरी (Axillary) ब्रेस्ट टिश्यू हटाने की सर्जरी से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है:
- डॉक्टर से परामर्श: एक्सिलरी ब्रेस्ट टिश्यू हटाने की सर्जरी करवाने से पहले अपने सर्जन से मिलें और प्रक्रिया, उपचार और संभावित परिणामों को समझें। आपके मन में किसी भी प्रकार का संदेह हो, तो उसे अपने सर्जन से साझा करें।
- सर्जन का अनुभव और सर्जरी की योजना: सर्जरी के लिए सर्टिफाइड और पेशेवर सर्जन का चयन करें। उनकी सर्जरी का अनुभव जाने और उनसे पूछें कि आपके लिए सर्जरी करने की योजना क्या है और कैसे होगा।
- स्वास्थ्य जांच: सर्जरी के लिए जाने से पहले, अपने स्वास्थ्य जांच करवाएं और अपने सर्जन को अपने स्वास्थ्य इतिहास के बारे में सभी जानकारी प्रदान करें।
- संतुलित आहार: स्वस्थ खानपान अपनाएं और सर्जरी से पहले ताजा और स्वस्थ खाने का पूरा ध्यान रखें। विटामिन, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों को अपनी डाइट प्लान में शामिल करें।
- स्मोकिंग और शराब का सेवन न करें: यदि आप धूम्रपान और शराब पीते हैं, तो सर्जरी से कम से कम 2 सप्ताह पहले स्मोकिंग और शराब का सेवन बंद कर दें। क्योंकि स्मोकिंग और शराब के सेवन से सर्जरी के दौरान और बाद में समस्याएं बढ़ा सकता है।
- दवाईयों का सेवन: सर्जरी से पहले अपने सर्जन को जरूर बताएं यदि आप किसी घरेलू नुस्खे या दवाईयों का सेवन कर रहे हैं, क्योंकि इससे सर्जरी के परिणाम पर प्रभाव पड़ सकता है।
- रिकवरी की योजना: सर्जरी के बाद आपकी रिकवरी की योजना बनाएं। आपको समय से पहले अपनी रोज़मर्रा के कामों को योजनित करना हो सकता है।
- ऑपरेशन बाद सहायक को साथ रखें: सर्जरी के बाद, आपको किसी विशेष देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए, आपको अपने किसी परिवार के सदस्य या मित्र को अपने साथ रखना चाहिए, जो आपको सहायता कर सके।
यह सभी बातें आपकी सर्जरी के पहले ध्यान में रखने से आपकी सर्जरी की प्रक्रिया और रिकवरी को आसान बना सकती हैं। यदि आपको इससे जुड़े किसी भी प्रश्न या संदेह हो, तो अपने सर्जन से संपर्क करें।
प्रिस्टिन केयर से एक्सिलरी सर्जरी सर्जरी का निःशुल्क लागत कैलकुलेटर
कांख की गांठ का निदान कैसे किया जाता है?
निदान
अधिकांश मामलों में, अपने आप कांख की गांठ की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि कांख की गांठ पुरुषों और महिलाओं दोनों में हो सकती हैं, लेकिन महिलाओं के लिए, किसी भी गंभीर ब्रेस्ट लम्प स्थिति को विकसित होने से रोकने के लिए नियमित रूप से स्तन परीक्षण (Breast Test) करना आवश्यक है।
ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जाम में हाथों की मदद से अंडरआर्म्स और ब्रेस्ट एरिया में किसी गांठ को छूकर महसूस किया सा सकता है। यदि आपको कोई गांठ या उससे मिलती-जुलती कोई चीज मिलती है, तो इसका निदान करने के लिए डॉक्टर के सलाह लें।
स्तन के ऊतकों (Breast Tissue) की सटीक जांच करने के लिए डॉक्टर कई परीक्षणों की सिफारिश की जाती है।
कांख की गांठ के गंभीर मामलों में, डॉक्टर आपको अन्य परीक्षण करने की सिफारिश करते हैं:
- बायोप्सी: किसी गंभीर स्थिति का पता करने के लिए गांठ का एक छोटा-सा हिस्सा निकालकर परीक्षण किया जाता है।
- मैमोग्राफी: स्तन का एक्स-रे किया जाता है
- एलर्जी परीक्षण: रक्त या त्वचा परीक्षण के लिए
- प्लेटलेट काउंट: शरीर में लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं की सटीक संख्या प्राप्त करने के लिए रक्त गणना की जांच करना
- एमआरआई या सीटी स्कैन
- संक्रमण की जांच के लिए गांठ से तरल पदार्थ निकालना
कांख में गांठ होने के जोखिम एवं जटिलताएं
कांख की गांठ होने के प्रमुख जोखिम एवं जटिलताएं में निम्नलिखित शामिल हैं:
- दर्द और बेचैनी: ये बगल की गांठ के प्राथमिक परिणाम हैं।
- कार्य करने में कठिनाई: कांख में गांठ होने पर हाथ से रोजमर्रा के कार्यों को करने में कठिनाई हो सकती है।
- बुखार: बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण होने पर बुखार की समस्या हो सकती है।
- फोड़ा: गंभीर जीवाणु संक्रमण में, फोड़ा एक बड़ी जटिलता हो सकती है।
- अनुपस्थिति: बगल की गांठ के परिणामस्वरूप स्कूल, कॉलेज या कार्यालय से अनुपस्थिति हो सकती है।
मेडिफ़ी की नि:शुल्क पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल

आहार एवं जीवनशैली परामर्श

सर्जरी के बाद निःशुल्क फॉलो-अप

निःशुल्क कैब सुविधा

24*7 रोगी सहायता