Connect with Pristyn Care

Connection failed: SQLSTATE[08S01]: Communication link failure: 1153 Got a packet bigger than 'max_allowed_packet' bytes

एंडोमेट्रियोसिस का इलाज

एंडोमेट्रियोसिस एक गंभीर स्त्री रोग है, जिसके लिए दवाओं से लेकर सर्जरी तक का सुझाव डॉक्टर के द्वारा दिया जाता है। एंडोमेट्रियोसिस का सबसे उत्तम इलाज सर्जरी ही है जिसके लिए आपको अच्छे और उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से मिलने की आवश्यकता होगी। यदि आप एंडोमेट्रियोसिस के सर्वोत्तम उपचार की... और पढ़ें तलाश है, तो तुरंत हमारे स्त्री रोग विशेषज्ञों से सलाह लें।

डॉक्टर से नि:शुल्क अपॉइंटमेंट बुक करें

Arrow Icon
Arrow Icon
2M+
खुश मरीज
50+
बीमारी
700+
अस्पताल
40+
शहर
USFDA-Approved Procedure

यूएसएफडीए-अनुमोदित प्रक्रिया

Support in Insurance Claim

बीमा दावे में सहायता

No-Cost EMI

नो-कॉस्ट ईएमआई

1-day Hospitalization

1 दिन अस्पताल में भर्ती

एंडोमेट्रियोसिस क्या है? - Endometriosis kya hai

एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चेदानी के अंदर की परत (एंडोमेट्रियम) शरीर के अन्य भागों में बढ़ने लगती है। आमतौर पर यह अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब, और श्रोणि के आसपास के ऊतकों को प्रभावित करती है, लेकिन यह आंत, मूत्राशय, और यहां तक ​​कि फेफड़े तक भी फैल सकती है।

एंडोमेट्रियोसिस के संबंध में कई शोध हुए हैं, जिसमें इस स्थिति के सटीक कारणों की पुष्टि की गई है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे का कारण हार्मोनल असंतुलन, जेनेटिक, और प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी है।

एंडोमेट्रियोसिस होने के लक्षण - Endometriosis Ke Lakshan

एंडोमेट्रियोसिस का सबसे प्राथमिक लक्षण पेल्विक में दर्द है। इस रोग का संबंध मासिक धर्म से होता है। सामान्यतः महिलाएं मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान दर्द और ऐंठन का अनुभव करती हैं। एंडोमेट्रियोसिस रोग में भी उसी तरह का दर्द होता है, लेकिन दर्द की तीव्रता उससे अधिक होती है। इस तरह का दर्द समय के साथ बढ़ भी सकता है। ऐसा हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एंडोमेट्रियोसिस के सामान्य लक्षण इस प्रकार है - 

  • पीरियड्स के दौरान दर्द: इस स्थिति में पेल्विक दर्द या ऐंठन पीरियड्स से पहले शुरू हो सकते हैं और कई दिनों तक रह सकते हैं। इससे पीड़ित महिला की पीठ के निचले भाग और पेट में दर्द हो सकता है।
  • संभोग के कारण दर्द: एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं को संभोग या यौन संबंध के दौरान या बाद में दर्द हो सकता है। यह एक आम लक्षण है।
  • मल त्याग या पेशाब के साथ दर्द: पीरियड्स के दौरान इससे पीड़ित महिलाओं को मल त्यागने में और पेशाब करने में अधिक दर्द महसूस हो सकता है।
  • अत्यधिक रक्त हानि: पीरियड्स में कभी-कभी अत्यधिक रक्त हानि हो सकती है। यह रक्त हानि सामान्य पीरियड्स के समय से ज्यादा हो सकती है।
  • बांझपन: यदि किसी दंपत्ति को संतान प्राप्ति नहीं हो रही है, तो इसका कारण एंडोमेट्रियोसिस हो सकता है। आप यह भी कह सकते हैं कि एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिला को बांझपन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
  • अन्य लक्षण: थकान, दस्त, कब्ज, सूजन या मतली कुछ ऐसे लक्षण है, जो स्त्री रोग की तरफ इशारा करते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस होने के कारण - Endometriosis Hone Ke Kaaran

एंडोमेट्रियोसिस का कोई सटीक कारण नहीं है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके संभावित कारण निम्न हो सकते हैं -

  • रेट्रोग्रेड मेंसुरेशन: आम तौर पर पीरियड के दौरान रक्त शरीर से बाहर निकलता है, लेकिन रेट्रोग्रेड मेंसुरेशन के दौरान रक्त फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से वापस पेल्विक कैविटी में चला जाता है। इस रक्त में एंडोमेट्रियल सेल भी मौजूद होते हैं। यह एंडोमेट्रियल सेल पेल्विक कैविटी में पेल्विक की दीवारों और अंगों की सतहों से चिपक जाते हैं। सतह के साथ चिपकने के साथ-साथ उनका आकार भी बढ़ता जाता है। प्रत्येक पीरियड्स के दौरान परत मोटी होती जाती हैं। इस दौरान खून बहना जारी रहता है।
  • पेरिटोनियल सेल में बदलाव: इस स्थिति को 'इंडक्शन थ्योरी' के रूप में भी जाना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हार्मोन या इम्यून कारक पेरिटोनियल सेल में ग्रोथ का कारण बनती है। यही कोशिकाएं पेट के अंदरूनी भाग को एंडोमेट्रियल जैसी कोशिकाओं में बदल देती है, जिससे एंडोमेट्रियोसिस नाम की समस्या हो सकती है।
  • भ्रूण कोशिकाओ में परिवर्तन: एस्ट्रोजन शरीर में मौजूद एक हार्मोन है, जिसका मुख्य कार्य गर्भावस्था को बनाए रखना है।
  • सर्जिकल स्कार इंप्लांटेशन: हिस्टेरेक्टॉमी या सी सेक्शन जैसी सर्जरी के बाद एंडोमेट्रियल कोशिकाएं सर्जिकल स्कार से संबंधित होती है।
  • एंडोमेट्रियल सेल ट्रांसपोर्ट: ब्लड सेल्स या टिश्यू फ्लूइड (लिम्फैटिक) सिस्टम एंडोमेट्रियल कोशिकाओं को शरीर के अन्य भागों में ले जा सकते हैं।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली में विकार: प्रतिरक्षा प्रणाली में अगर किसी तरह की समस्या है या फिर उसमें कोई विकार है तो इससे बच्चेदानी की क्षमता प्रभावित होती है।

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर

कोई परिणाम नहीं...

एंडोमेट्रियोसिस उपचार क्यों आवश्यक है?

एंडोमेट्रियोसिस का इलाज यदि उचित समय पर नहीं होगा, तो इसके कारण कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस स्वास्थ्य स्थिति के कारण पेट में दर्द का सामना करना पड़ सकता है, जो समय के साथ बढ़ता जाता है। पेट दर्द के साथ-साथ महिला को लगातार थकान का अनुभव हो सकता है, जिससे महिला के गर्भ धारण करने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होती है।

जिन महिलाओं को यह समस्या होती है, वह मुख्यतः गर्भ धारण नहीं कर पाती हैं। इस रोग के कारण महिलाएं पेल्विक क्षेत्र में सूजन का सामना करती हैं, जिसके कारण एक महिला के लिए गर्भ धारण करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। एंडोमेट्रियोसिस के कारण फैलोपियन ट्यूब और अंडकोष की कार्यक्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होती है। यदि एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर स्थिति का इलाज समय पर नहीं होता है, तो स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है और महिला बांझपन का सामना कर सकती है। दुर्लभ मामलों में, एंडोमेट्रियोसिस का संबंध कैंसर से होता है, अर्थात बहुत ही ज्यादा गंभीर मामलों में यह रोग कैंसर का संकेत देता है।

यदि एंडोमेट्रियोसिस का समय पर इलाज हो जाता है, तो महिलाओं का प्रजनन स्वास्थ्य बहुत ज्यादा अच्छा हो जाता है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इसके अतिरिक्त यदि समय पर इलाज न हुआ तो स्थिति गंभीर हो सकती है और अन्य जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

एंडोमेट्रियोसिस उपचार से पहले ध्यान देने योग्य बातें!

सबसे पहले आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा कि एंडोमेट्रियोसिस का इलाज दवाओं से संभव नहीं है, लेकिन समय पर सर्जिकल उपचार बहुत ज्यादा मदद कर सकता है। इलाज के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाता है - 

  • दर्द निवारक दवाएं
  • हार्मोनल थेरेपी
  • सर्जरी

इलाज से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चलिए सभी को एक-एक करके समझते हैं। एंडोमेट्रियोसिस के लिए कई अलग-अलग उपचार के विकल्प उपलब्ध है। अपने डॉक्टर से बात करें कि आपके लिए कौन सा उपचार सबसे उत्तम है:

  • सबसे पहले अपने डॉक्टर को उन सभी लक्षणों के बारे में पूरी जानकारी दें, जिनका आप सामना कर रहे हैं। दर्द, ऐंठन, रक्त हानि, और बांझपन कुछ ऐसे लक्षण है। यह आपके डॉक्टर को आपके लिए सही उपचार चुनने में मदद कर सकते हैं।
  • डॉक्टर आपसे आपकी मेडिकल हिस्ट्री के संबंध में कुछ प्रश्न पूछ सकते हैं। यदि वह नहीं भी पूछते हैं तो इस संबंध में आप स्वयं ही बता दें। यह आपके डॉक्टर को सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि उपचार आपके लिए सुरक्षित है या नहीं।
  • सर्जरी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। यदि डॉक्टर ने सर्जरी का सुझाव दिया है, तो सर्जरी के बारे में अपने डॉक्टर से पूरी जानकारी प्राप्त करें। इसमें सर्जरी के प्रकार, जोखिम, और लाभ शामिल हैं।
  • इसके अतिरिक्त आप इलाज के अतिरिक्त विकल्पों पर भी चर्चा कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने सेहत के प्रति और भी जागरूक हो सकते हैं। एंडोमेट्रियोसिस के लिए कई अलग-अलग उपचार विकल्प उपलब्ध हैं।
  • एंडोमेट्रियोसिस उपचार से पहले इन बातों पर विशेष ध्यान देने से आपको सही उपचार के चुनाव में मदद मिलेगी और आपको उपचार के संभावित जोखिमों और लाभों के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

यहां कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए हैं, जो आपको एंडोमेट्रियोसिस के इलाज में बहुत मदद कर सकते हैं -

  • अपने डॉक्टर के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इससे प्रक्रिया के अच्छे परिणाम मिल पाते हैं।
  • लक्षण बिगड़ने पर अपने डॉक्टर को स्थिति की सूचना दें। वह समय रहते इलाज करने में सक्षम होते हैं।
  • स्वस्थ आहार खाएं, नियमित रूप से व्यायाम करें, और पर्याप्त नींद लें। यह आपके शरीर को ठीक करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करेगा।
  • एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के बाद कई चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने परिवार और दोस्तों से इलाज के बाद के लिए सहायता प्राप्त करें।
  • उन वस्तुओं की एक सूची बनाने की सलाह दी जाती है, जो ऑपरेशन के बाद आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है जैसे - सैनिटरी पैड, हीटिंग पैड या कूलिंग पैक, आरामदायक कपड़े, साफ चादर और कंबल, आपकी पीठ को आराम देने के लिए एक छोटा और हल्का तकिया, इत्यादि।

एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी को एक आउट पेशेंट प्रक्रिया के तौर पर किया जाता है। ज्यादातर मामलों में ऑपरेशन वाले दिन घर जा सकते हैं। यदि किसी भी कारणवश आपको अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है, तो अपने साथ एक व्यक्ति को ज़रूर लाएं।

एंडोमेट्रियोसिस ट्रीटमेंट से पहले होने वाली जांच

एंडोमेट्रियोसिस ट्रीटमेंट से पहले, डॉक्टर आपकी स्थिति का पूरी तरह से मूल्यांकन करने के लिए कुछ जांच कर सकते हैं। परिणाम के आधार पर ही रिकवरी और ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाती है। डॉक्टर निम्नलिखित जांच का सुझाव दे सकते हैं - 

  • शारीरिक परीक्षण: डॉक्टर आपके श्रोणि की जांच करेंगे और आपके लक्षणों के बारे में कुछ प्रश्न पूछेंगे।
  • अल्ट्रासाउंड: अल्ट्रासाउंड एक इमेजिंग तकनीक है, जिसमें ध्वनि तरंगों का उपयोग करके शरीर के अंदर की तस्वीरें बनाई जाती है। अल्ट्रासाउंड का उपयोग एंडोमेट्रियोसिस के घावों को देखने के लिए किया जाता है।
  • एमआरआई: एमआरआई एक और इमेजिंग तकनीक है, जिसमें चुंबकीय क्षेत्र और रेडियो तरंगों का उपयोग करके शरीर के अंदर की तस्वीरें बनाई जाती हैं। एमआरआई का उपयोग एंडोमेट्रियोसिस के घावों को देखने के लिए भी किया जा सकता है। यह एक आधुनिक तकनीक है और डॉक्टर स्थिति की पुष्टि न होने पर इस परीक्षण का सुझाव देते हैं।
  • लेप्रोस्कोपी: लेप्रोस्कोपी एक शल्य प्रक्रिया है, जिसमें एक छोटा कैमरा और उपकरण पेट में एक छोटे से चीरे के माध्यम से डाला जाता है। दूरबीन (लेप्रोस्कोपी) का उपयोग एंडोमेट्रियोसिस के घावों का निदान और उपचार के लिए किया जाता है।

इन सभी जांच के परिणामों के आधार पर, डॉक्टर आपके लिए सबसे अच्छा उपचार विकल्प चुनने में सक्षम होंगे। सर्जरी से तुरंत पहले डॉक्टर ब्लड और यूरिन टेस्ट का सुझाव देते हैं। ऐसा करने से वह रोगी के वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर पाते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस के उपचार के लिए शल्य चिकित्सा प्रक्रिया और विधि

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए नॉन-सर्जिकल और सर्जिकल दोनों तरीकों के प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाता है। नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया में गर्भनिरोधक दवाओं और दर्द निवारक दवाओं का प्रयोग किया जाता है। गर्भनिरोधक गोलियां हार्मोनल नियंत्रण के माध्यम से ओव्यूलेशन को रोकने में मदद करती हैं। ओव्यूलेशन के बंद हो जाने के बाद, एंडोमेट्रियम के परत का आकार बढ़ना बंद हो जाता है, जिससे शरीर को आराम मिलता है। वैकल्पिक रूप से, डॉक्टर हार्मोनल थेरेपी का सुझाव भी दे सकते हैं। हालांकि, हार्मोनल दवाएं ज्यादा प्रभावी नहीं होती है और इसके स्थाई इलाज की आवश्यकता है।

एंडोमेट्रियोसिस के लिए सर्जिकल उपचार

एंडोमेट्रियोसिस के लिए सर्जिकल उपचार के दो मुख्य प्रकार हैं -

  • लैप्रोस्कोपी: यह एक आधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें एक छोटा सा कैमरा और सर्जरी उपकरण पेट में एक छोटे से चीरे के माध्यम से डाला जाता है। इस प्रक्रिया में दूरबीन का प्रयोग किया जाता है। इस सर्जरी के द्वारा क्षतिग्रस्त घावों को हटाया जाता है और प्रभावित ऊतकों को रिपेयर किया जाता है। बांझपन के कारणों का पता लगाने के लिए भी इस प्रक्रिया का प्रयोग किया जाता है।
  • लैपरोटोमी: यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें बड़े चीरे की आवश्यकता होती है। लैपरोटोमी का उपयोग अधिक गंभीर मामलों में किया जाता है। गंभीर मामलों में इस प्रक्रिया का सुझाव डॉक्टर दे सकते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद देखभाल कैसे करें?

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद, आपके डॉक्टर आपको कुछ दिशा निर्देश दे सकते हैं, जिनका पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है। यदि व्यक्ति अपनी दवाओं के साथ इन दिशानिर्देशों का पालन करते हैं, तो इससे उन्हें बहुत मदद मिलेगी। इससे संक्रमण के जोखिम को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद देखभाल के लिए आप निम्नलिखित सुझावों का पालन कर सकते हैं: 

  • पर्याप्त आराम करें: ऑपरेशन के बाद आराम एक ऐसी चीज है, जो पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। आराम के कारण ही शरीर में मौजूद मांसपेशियां रिपेयर होती हैं। आराम करें और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें।
  • घाव की देखभाल करें: डॉक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने से घावों की देखभाल अच्छे से हो पाती है।
  • दर्द निवारक दवाएं लें: दर्द से राहत के लिए डॉक्टर कुछ दर्द निवारक दवाओं का सुझाव दे सकते हैं। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।
  • सूजन को कम करने के लिए आइस पैक का प्रयोग करें: आइस पैक से सूजन को कम करने में बहुत मदद मिलेगी।
  • फॉलो-अप: रिकवरी में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है फॉलोअप। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फॉलो-अप के दौरान वह घाव की जांच करते हैं और लक्षणों की पहचान करते हैं। इस दिन आपको अपने संभावित जटिलताओं के बारे में अपने डॉक्टर को सूचित करें।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद ठीक होने में कितना समय लगता है?

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद ठीक होने में लगने वाला समय कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे ऑपरेशन का प्रकार, एंडोमेट्रियोसिस की गंभीरता, वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, उम्र और अन्य स्वास्थ्य समस्या।

लैप्रोस्कोपी के बाद, अधिकांश महिलाएं कुछ दिनों के भीतर ही अपने घर जा सकती हैं। लेकिन पूर्ण रिकवरी के लिए रोगी को कुछ समय की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता होगी। लैपरोटोमी के बाद, आपको पूरी तरह से ठीक होने में कई सप्ताह या महीने का समय भी लग सकता है। 

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन का खर्च - Endometriosis ke Operation ka Kharch

आमतौर पर डॉक्टर एंडोमेट्रियोसिस के शुरुआती चरण के लिए दवा का सुझाव देते हैं। दवा में, लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए दर्द निवारक और गर्भ निरोधक दवाओं का सुझाव दिया जाता है। लेकिन, अधिक गंभीर मामलों के लिए सर्जिकल उपचार की आवश्यकता होती है। सर्जरी का औसत खर्च लगभग 60,000 रुपये से 80,000 रुपये तक आता है। यह एक अनुमानित खर्च है और इस खर्च को कई कारक प्रभावित करते हैं जैसे रोगी का स्वास्थ्य, इलाज का स्थान, शहर का चुनाव, इत्यादि। हम भारत में कई प्रतिष्ठित स्त्री क्लीनिकों और अस्पतालों से जुड़े हुए हैं। हमसे संपर्क करें और इलाज में लगने वाले सटीक खर्च के बारे में जानें। 

जोखिम और जटिलताएं

एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी में निम्नलिखित जोखिम और जटिलताएं होती हैं -

  • रक्त हानि: सर्जरी के दौरान या बाद में रक्त हानि की संभावना लगातार बनी रहती है।
  • संक्रमण: संक्रमण भी एक संभावित जटिलता है, जिससे बचने के लिए डॉक्टर रोगी को पहले से ही कुछ दिशा-निर्देश देते हैं।
  • दर्द: सर्जरी के बाद दर्द हो सकता है, इसलिए इसके लिए हमेशा पहले से ही तैयार रहें। दर्द निवारक दवाओं का प्रयोग डॉक्टर के निर्देश के अनुसार करें।
  • चिकित्सा उपकरणों से संबंधित जटिलताएं: सर्जरी के दौरान उपयोग किए जाने वाले उपकरणों से संबंधित जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • अंडाशय को हटाने की आवश्यकता: गंभीर मामलों में, बच्चेदानी या अंडाशय को हटाना पड़ सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह एक गंभीर स्थिति हो जाती है। यदि ऐसा न किया जाए तो इससे महिला के जीवन को खतरा भी हो सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के फायदे

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के कई फायदे हैं, जैसे -

  • दर्द में कमी: एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद पेट में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त पीरियड्स के दौरान अतिरिक्त दर्द, यौन संबंध के दौरान दर्द और पेट में दर्द से राहत मिल जाती है।
  • प्रजनन क्षमता में सुधार: एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन से प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है, खासकर उन महिलाओं में जो गर्भ धारण करने का विचार कर रही हैं।
  • अन्य लक्षणों में सुधार: एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन से अन्य लक्षणों में भी सुधार हो सकता है, जैसे कि थकान, कब्ज और मासिक धर्म के समय में अनियमितता।
  • अंडाशय में सिस्ट को हटाना: एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के साथ-साथ अंडाशय में सिस्ट का भी इलाज हो सकता है। एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन से इन सिस्ट को हटाया जा सकता है।
  • संक्रमण को रोकना: एंडोमेट्रियोसिस के कारण श्रोणि में संक्रमण हो सकता है। एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन से संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के निर्णय को व्यक्तिगत आधार पर लिया जाना चाहिए।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के पास कब जाएं

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद, आपको अपने डॉक्टर से हर कुछ समय में मिलना चाहिए जैसे -

  • ऑपरेशन के बाद पहली बार: ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों के बाद आपको एक बार ज़रूर आना चाहिए। इस परामर्श सत्र में आपका डॉक्टर आपके घावों की जांच करते हैं और घर पर रिकवरी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं।
  • फॉलो-अप परामर्श: ऑपरेशन के बाद, आपको अपने डॉक्टर को नियमित रूप से फॉलो-अप के लिए मिलना चाहिए। आमतौर पर फॉलो-अप ऑपरेशन के बाद एक महीने, तीन महीने और छह महीने में होते हैं। इन परामर्श सत्रों में आपका डॉक्टर आपके लक्षणों की जांच करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी रिकवरी ठीक से हो रही हो।

यदि एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद आप कुछ लक्षणों का सामना करते हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से ज़रूर मिलना चाहिए। निम्नलिखित लक्षणों पर अपने डॉक्टर से चर्चा करें:

  • रक्त हानि
  • दर्द
  • बुखार
  • सूजन
  • घाव से खून बहना या मवाद निकलना
  • पेशाब में खून आना
  • मतली और उल्टी
  • कमजोरी
  • थकान

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए क्या नहीं

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद, आपको स्वस्थ आहार पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। स्वस्थ आहार से आपको जल्द से जल्द ठीक होने में मदद मिलती है और संक्रमण के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद निम्न चीजों को खाने से लाभ मिलेगा -

  • फल और ताजी सब्जियां: फल और सब्जियां विटामिन, खनिज और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। यह सभी पोषक तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं और संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं।
  • होल ग्रेन: होल ग्रेन फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। फाइबर पाचन को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है और कब्ज की समस्या से बचा सकता है।
  • स्वस्थ वसा: स्वस्थ वसा, जैसे कि ओमेगा-3 फैटी एसिड, दिल और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। वह सूजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
  • प्रोटीन: प्रोटीन आपकी मांसपेशियों और ऊतकों के निर्माण और रिपेयर के लिए आवश्यक है। इससे आप जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद निम्न चीजों से परहेज करें -

  • प्रोसेस्ड फूड: प्रोसेस्ड फूड में चीनी, वसा और नमक की मात्रा अधिक होती है। यह सभी तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं और संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसके कारण अन्य रोग भी हो सकते हैं जैसे - लिवर इन्फेक्शन, हाई बीपी, शुगर, इत्यादि।
  • रेड मीट: रेड मीट में हानिकारक तत्व होते हैं, जो सूजन को बढ़ा सकते हैं।
  • कैफीन और शराब: कैफीन और शराब डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं, जो संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन के बाद, आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आपका डॉक्टर आपकी विशिष्ट स्थिति और जरूरतों के आधार पर आपको व्यक्तिगत सलाह दे सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस से संबंधित अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या दवाएं एंडोमेट्रियोसिस का इलाज कर सकती हैं?

हमेशा दवाएं एंडोमेट्रियोसिस का स्थाई इलाज नहीं है। हालांकि, वह स्थिति को बदतर होने से बचा सकती हैं।

एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए क्या बेहतर है - दवा या सर्जरी?

कुछ साल पहले तक हिस्टेरेक्टॉमी और ओओफोरेक्टॉमी को एंडोमेट्रियोसिस के लिए सबसे प्रभावी उपचार माना जाता था। लेकिन मेडिकल फील्ड में पिछले कुछ समय में नए बदलाव आए हैं जिससे सर्जिकल प्रक्रियाएं और भी ज्यादा आधुनिक हो गई है। कई मामलों में ऐसा होता है कि रोगी की अभी शुरुआत हुई है तो उन मामलों में वह उत्पन्न हो रहे लक्षण की जांच करते हैं और कुछ दवाओं का सुझाव देते हैं।

एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी में कितना समय लगता है?

एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी में 1.5 से 2.5 घंटे तक का समय लग सकता है। लेकिन, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी की तैयारी और सर्जरी के बाद के समय को मिला दिया जाए तो प्रक्रिया का पूरा समय 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है।

क्या मैं एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद गर्भवती हो सकती हूं?

लेप्रोस्कोपिक एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद, 74.3% महिलाएं गर्भ धारण कर सकती हैं। वहीं 61.3% महिलाएं लैपरोटोमी के बाद गर्भ धारण करने में सफल हुई है। यह दर्शाता है कि महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के बाद भी गर्भधारण कर सकती हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि महिलाएं के प्रजनन स्वास्थ्य में भी वृद्धि हुई है।

एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी की सफलता दर क्या है?

एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी एक सफल इलाज है। प्रत्येक प्रकार की सर्जरी की सफलता दर लगभग 72 प्रतिशत से 85 प्रतिशत है। यह प्रतिशत अलग अलग कारकों के कारण भिन्न हो सकती है। हालांकि, कुछ मामलों में, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के 5 साल के भीतर वापस आ सकता है।

डॉक्टर से नि:शुल्क अपॉइंटमेंट बुक करें

Arrow Icon
Arrow Icon
×