फ्रेनुलोप्लास्टी क्या है? । Frenuloplasty kya hai in Hindi
पुरुष के लिंग के सबसे निचले हिस्से को ग्लैन (लिंग का सिर) से जोड़ने वाले हिस्से को फ्रेनुलन कहते हैं। जब यह जोड़ काफी मोटा या अंदर तक होता है तो ग्लैन यानी लिंग का आगे वाला हिस्सा जिसे सिर भी कहते हैं, वह नीचे की तरफ झुका जाता है। जिसके कारण जब मरीज इरेक्शन प्राप्त करता है तो उसे फटने जैसा दर्द फील होता है। साथ ही सेक्स क्रिया के दौरान उसे अतिरिक्त दर्द का सामना करना पड़ता है। टाइट फ्रेनुलम के अतिरिक्त हिस्से को हटाने वाली प्रक्रिया को की फ्रेनुलोप्लास्टी कहते हैं। इस सर्जरी के बाद लिंग को पर्याप्त इरेक्शन प्राप्त करने में मदद मिलती है।
फ्रेनुलोप्लास्टी आमतौर पर ऐसे मामलों में ज्यादा चलन में है जब टाइट फ्रेनुलम के कारण मरीज की सेक्सुअल लाइफ प्रभावित होने लगती है। या सेक्स के दौरान मरीज को तेज दर्द अनुभव होता है। आमतौर पर खतनारहित पुरुषों के लिए फ्रेनुलोप्लास्टी की आवश्यकता ज्यादा होती है। खतनारहित पुरुषों को लिंग की चमड़ी की जकड़न की समस्या का सामना करना पड़ता है। खतना के बाद अतिरिक्ति चमड़ी को हटा दिया जाता है, जिससे यह समस्या जन्म नहीं लेती है। हालांकि फ्रेनुलोप्लास्टी में लिंग की चमड़ी को नहीं हटाया जाता है। इसमें सिर्फ फ्रेनुलम के अतिरिक्त हिस्से को हटा दिया जाता है।
फ्रेनुलोप्लास्टी की आवश्यकता क्यों है? । Frenuloplasty ki jaroorat kyon hai
निम्न परिस्थितियों में फ्रेनुप्लास्टी कराने की आवश्यकता हो सकती है:
- लिंग के सिर के ऊपर की चमड़ी को पीछे खींचने में कठिनाई होने पर
- नीचे की तरफ झुका हुआ ग्लैन जैसी स्थिति
- सेक्स के दौरान दर्द होना
- सेक्स के दौरान या उसके बाद लिंग से रक्तस्राव होना
- लिंग में असुविधा या दर्द होना
- इरेक्शन के दौरान गंभीर दर्द होना
- शीघ्रपतन
- लिंग के सिर के नीचे फटने जैसा महसूस होना और रक्तस्राव होने पर
प्रिस्टिन केयर से Frenuloplasty सर्जरी का निःशुल्क लागत कैलकुलेटर
फ्रेनुलोप्लास्टी के लिए जाने से पहले ध्यान देने योग्य बातें!
सर्जरी से पहले
फ्रेनुलोप्लास्टी से पहले डॉक्टर आमतौर पर शारीरिक परीक्षण के जरिए फ्रेनुलम की जांच कर अन्य जटिलताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, वे उपचार का सुझाव देने से पहले उन लक्षणों के बारे में मरीज से सामान्य सवाल भी पूछते हैं। इस सर्जरी से पहले मरीज को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- सर्जरी से पहले मरीज को धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। धूम्रपान के कारण होने वाली जटिलताओं के जोखिम को बढ़ा सकता है। यहकि सर्जरी के बाद उपचार प्रक्रिया को धीमा भी कर सकता है।
- प्रक्रिया से पहले डॉक्टर से उन लक्षणों पर चर्चा करें जो आप अनुभव कर रहे हैं।
- यदि आपको एलर्जी है या आप पहले से इसके इलाज के लिए कोई दवाएं ले रहे हैं तो इसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
- सर्जरी से कुछ घंटे पहले पेट को पूरी तरह से खाली रखें।
- यदि आप रक्त को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो इसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
सर्जरी के बाद
- फ्रेनुलोप्लास्टी के बाद मरीज को डॉक्टर के द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।
- इस सर्जरी के बाद मरीज को कट वाली जगह से ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- सर्जरी के बाद समय पर घाव वाली जगह की ड्रेसिंग करते रहें।
- सर्जरी के बाद हमेशा ढीले कपड़े पहने और लिंग के एरिया में गंदगी जमा न होने दें।
- फ्रेनुलोप्लास्टी के बाद मरीज को लिंग में सूजन और दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दर्दनिवारक दवाओं का सेवन करें।
- सर्जरी के करीब एक महीने बाद तक सेक्स क्रियाओं से दूर रहें। साथ ही मास्टरबेट भी न करें।
- पर्याप्त आराम करें और कोई भी भारी काम करने से बचें।
फ्रेनुलोप्लास्टी की शल्य चिकित्सा प्रक्रिया और विधि । Frenuloplasty ka ilaj in Hindi
फ्रेनुलोप्लास्टी की दो विधिया हैं जिनके बारे में नीचे जानकारी दी जा रही है।
- ओपन फ्रेनुलोप्लास्टी: ओपन फ्रेनुलोप्लास्टी बढ़े हुए फ्रेनुलम के इलाज की पारंपरिक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के दौरान रोगी को जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसके बाद जब मरीज बेहोश हो जाता है चो सर्जन फ्रेनुलम में एक चीरा लगाकर फ्रेनुलम की अतिरिक्त त्वचा को हटा देते हैं। इसके बाद लिंग का सिर यानी की ग्लैन पर्याप्त मात्रा में फैल सकता है। तने हुए फ्रेनुलम को टांके से सील कर दिया जाता है। इस इलाज के बाद मरीज एकदम सामान्य हो जाता है।
- लेजर फ्रेनुलोप्लास्टी: लेजर फ्रेनुलोप्लास्टी की न्यूनतम इनवेसिव विधि है। इस प्रक्रिया में मरीज को कोई कट या टांके नहीं लगाए जाते हैं और न ही ब्लीडिंग होती है। इस विधि में, सर्जन कार्बन डाइऑक्साइड लेजर का उपयोग करते हैं। इससे रोगी को घाव या निशान होने का जोखिम बेहद कम होता है। यह सर्जरी बहुत कम समय में पूरी कर ली जाती है।
मेडिफ़ी की नि:शुल्क पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल

आहार एवं जीवनशैली परामर्श

सर्जरी के बाद निःशुल्क फॉलो-अप

निःशुल्क कैब सुविधा

24*7 रोगी सहायता