लैबियाप्लास्टी क्या है? Labiaplasty in Hindi
लैबियाप्लास्टी महिलाओं में होने वाली एक कॉस्मेटिक सर्जरी है। इस प्रक्रिया में महिलाओं की योनि के लेबिया मिनोरा यानी कि योनि के बाहरी होंठ के अतिरिक्त टिश्यू को हटा दिया जाता है। इससे योनि अपनी पहले की स्थिति में आ जाती है। आज के दौर में लैबियाप्लास्टी कराने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आमतौर पर अधिकांश महिलाएं योनि के लुक को आकर्षक और वर्जिन बनाने के लिए लैबियाप्लास्टी कराती हैं। हालांकि डॉक्टर 18 साल के कम उम्र की लड़कियों को लैबियाप्लास्टी नहीं कराने की सलाह देते हैं। दरअसल डॉक्टरों का मानना है लेबिया का विकास इसी उम्र से होता है और उम्र के हिसाब से बढ़ता रहता है। ऐसे में सर्जिकल तरीके से इसमें कोई भी छेड़छाड़ करना नुकसानदायक हो सकता है।
डॉक्टरों की मानें तो लेबिया का बढ़ना कोई बीमारी नहीं बल्कि एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन जब बड़ी हुई लेबिया के कारण महिलाओं को जेंटल एरिया में इरिटेशन, खिंचाव, दर्द और तंग कपड़े पहनने में परेशानी महसूस होने लगती है तो यह एक मेडिकल कंडीशन का रूप ले लेती है।
कुछ महिलाएं अपनी वेजाइना के लुक को लेकर परेशान रहने के कारण लैबियाप्लास्टी कराती हैं। पोर्न स्टार्स में इसका चलन अधिक देखा गया है। दरअसल सेक्सुअली एक्टिव रहने के कारण उनकी लेबिया बढ़ जाती है। लेकिन योनि के आसपास लेबिया की सिलवटों का बढ़ना पूरी तरह से सामान्य है। अधिकांश मामलो में इससे कोई परेशानी नहीं होती है। लैबियाप्लास्टी कराना अपने आप में एक बड़ा फैसला होता है। इसलिए बड़ी ही सूझबूझ और विचार करने के बाद ही इसके बारे में फैसला लेना चाहिए। लैबियाप्लास्टी के साथ इसमें आने वाला खर्च और इसके जोखिम आपकी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं।
लेबिया बढ़ने के कारण
- गर्भावस्था और प्रसव
- सेक्सुअली ज्यादा एक्टिव रहना
- आनुवंशिकी
- वजन में बदलाव होना
- बढ़ती उम्र
- रजोनिवृत्ति (Menopause)
- हार्मोनल परिवर्तन के कारण लेबिया मेजा के ऊतक का पतला होना
लैबियाप्लास्टी की आवश्यकता क्यों है?
लैबियाप्लास्टी के चिकित्सीय कारण के साथ शारीरिक, कॉस्मेटिक और भावनात्मक कारण भी हैं। कुछ महिलाएं लेबियाप्लास्टी आत्मसंतुष्टी के लिए भी कराती हैं।
- चिकित्सीय एवं शारीरिक कारण: लेबिया मिनोरा का आकार बढ़ने के कारण लेबियल ऊतक मुड़ सकते हैं, चुभन का कारण बन सकते हैं या खिंच सकते हैं। इसके अलावा व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों जैसे बाइक चलाना या जॉगिंग करना व संभोग के दौरान शारीरिक असुविधा व जलन पैदा कर सकते हैं। इस वजह से महिलाएं लैबियाप्लास्टी कराने का फैसला करती हैं। बड़ी हुई लेबिया मिनोरा कई प्रकार की स्वास्थ्य स्थितियों का कारण बन सकती है। इसके कारण योनि में बैक्टीरियल संक्रमण हो सकता है जो मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) का कारण बन सकता है।
- कॉस्मेटिक और भावनात्मक कारण: लेबिया मिनोरा या लेबिया मेजा का असमान या बढ़ा हुआ आकार महिलाओं को भावनात्मक रूप से असहज बनाता है। जिससे वे अपने पार्टनर के साथ अंतरंग पलों को लेकर डरी हुई रहती हैं। अपनी इन्हीं समस्याओं का समाधान पाने के लिए कुछ महिलाएं लैबियाप्लास्टी कराती हैं। ध्यान रखें कि योनि के होठों का आकार विभिन्न प्रकार का हो सकता है। ऐसी कोई लैबियल उपस्थिति नहीं होती है जिसे सामान्य माना जाए।
- लिंग-पुष्टि सर्जरी: यदि कोई व्यक्ति अपना जेंडर चेंज कराना चाहता हैं तो इस प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में सर्जन मौजूदा जननांग ऊतक का उपयोग करके लेबिया बना सकता है। आपको अन्य रिकंस्ट्र्क्शन सर्जरी से पहले या बाद में लैबियाप्लास्टी भी हो सकती है।
- दर्द और बेचैनी दूर करने के लिए: लेबिया के बढ़ने से सेक्स या किसी एथलेटिक गतिविधि के दौरान रक्तस्राव, दर्द और जलन हो सकती है। इनसे राहत पाने के लिए महिलाएं लैबियाप्लास्टी करवाती हैं।
प्रिस्टिन केयर से लैबियाप्लास्टी सर्जरी का निःशुल्क लागत कैलकुलेटर
लैबियाप्लास्टी के लिए जाने से पहले ध्यान देने योग्य बातें!
सर्जरी से पहले निम्न बातों का ध्यान रखें:
- सर्जरी से पहले आपके द्वारा ली जा रही दवाओं की जानकारी के बारे में डॉक्टर आपसे पूछ सकते हैं।
- यदि आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
- डॉक्टर सर्जरी के लिए आपकी फिटनेस निर्धारित करने के लिए शारीरिक परीक्षण कर सकता है।
- सर्जरी से पहले स्मोकिंग बंद करें।
- सर्जरी से पहले एस्पिरिन, सूजनरोधी दवाएं और कुछ हर्बल दवाओं का सेवन बंद करें। इनस रक्तस्राव की समस्या बढ़ सकती है।
- अपने आपको हाइड्रेट रखें और शरीर में तरल पदार्थों की कमी न होने दें।
सर्जरी के बाद इन बातों का रखें ध्यान:
लेबियाप्लास्टी के बाद रिकवरी आमतौर पर आसान और जोखिम मुक्त होती है। इसके लिए मरीज को डॉक्टर के दिशानिर्देशों का सामना करना पड़ता है। सर्जरी के बाद निम्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- सर्जरी के बाद मरीज को अपने जेंटल एरिया में सूजन व दर्द की शिकायत हो सकती है।
- लेबियाप्लास्टी कराने के बाद होने वाली समस्याओं को घरेलू उपचार के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।
- कोल्ड कंप्रेस या आइस पैक जैसे घरेलू उपचार दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
- सर्जरी के बाद किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई सामयिक एंटीबायोटिक दवाओं या क्रीम का इस्तेमाल करते रहें।
- सर्जरी से जल्दी रिकवरी करने के टाइट कपड़े न पहनें। ध्यान रखें कि आपके जेंटल एरिया में किसी भी प्रकार कोई घर्षण न हो पाए।
- सर्जिकल घाव को साफ करने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
- पेशाब करने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छी तरह से साफ करें।
लैबियाप्लास्टी की शल्य चिकित्सा प्रक्रिया और विधि
लैबियाप्लास्टी सर्जरी की विभिन्न तकनीक नीचे दी जा रही हैं:
- एज ट्रिम प्रक्रिया: इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को जनरल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसके बाद जब मरीज बेहोश हो जाता है तो सर्जन लेजर या स्केलपेल की मदद से लेबिया मिनोरा के अतिरिक्त हिस्से हटा देता है।
- कील प्रक्रिया: इस प्रक्रिया में लेबिया मिनोरा के बेहद छोटे से हिस्से को हटाया जाता है। सबम्यूकोसा परत में बिना कोई छेड़छाड़ किए सर्जन योनि के आंतरिक होंठों के सबसे मोटे हिस्से को हटाता है। इस प्रक्रिया में भी मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है।
- डी-एपिथेलियलाइजेशन प्रक्रिया: इस प्रक्रिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ लेबिया की आंतरिक परत को पूरी तरह से हटा देता है। इस प्रक्रिया में मरीज को अन्य प्रक्रियाओं की तुलना में कम जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। इससे रिकवरी भी तेजी से होती है।
मेडिफ़ी की नि:शुल्क पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल

आहार एवं जीवनशैली परामर्श

सर्जरी के बाद निःशुल्क फॉलो-अप

निःशुल्क कैब सुविधा

24*7 रोगी सहायता
लैबियाप्लास्टी के इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर
- Delhi
- Coimbatore
- Pune
- Chennai
- Mumbai
- Bhubaneswar
- Bangalore
- Chandigarh
- Visakhapatnam
- Indore
- Hyderabad
- Patna
- Kochi
- Nagpur
- Thiruvananthapuram
- Ranchi
- Raipur
- Vijayawada
- Lucknow
- Madurai
- Ahmedabad
- Jaipur
- Kozhikode
- Noida
- Kolkata
- Gurgaon

Urologist

MBBS, DNB-General Surgery, DNB-Urologist
2025 वर्षों का अनुभव
₹500मुफ्त परामर्श
Urologist

Obstetrics & Gynecologist

Ophthalmologist/ Eye Surgeon
जोखिम और जटिलताएँ
- सर्जरी के दौरान बहुत अधिक टिश्यू या पर्याप्त टिश्यू हटाना।
- ब्लीडिंग।
- संक्रमण।
- घाव का फटना।
- घाव बनना।
- निरंतर दर्द, सेक्स के दौरान दर्द या संवेदनशीलता में कमी।
लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन के बाद देखभाल कैसे करें?
- रोगी को सर्जरी के बाद काम से कम से कम 3 से 7 दिन आराम करने की सलाह दी जाती है।
- सर्जरी के तुरंत बाद जेंटल एरिया में दर्द और सूजन होती है, जो समय के साथ कम हो जाती है।
- सर्जरी क्षेत्र में किसी भी घर्षण या दर्द से बचने के लिए सर्जरी के बाद ढीले कपड़े पहनने चाहिए।
- सर्जिकल क्षेत्र को साबुन और पानी का साफ न करें। इसे थपथपाकर सुखाएं और डॉक्टर द्वारा बताए अनुसार एंटीबायोटिक मरहम का इस्तेमाल करते रहें।
- सर्जरी के बाद होने वाले मामूली रक्तस्राव के को रोकने के लिए मिनी पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सर्जरी के बाद अपने पहले मासिक धर्म के दौरान टैम्पोन का इस्तेमाल करने से बचें।
- ज़ोरदार गतिविधियों और व्यायाम करने से बचें।
- सर्जरी के बाद लगभग 4 से 6 सप्ताह तक संभोग से बचें।
- सर्जरी के एक महीने बाद सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सकता है।
लैबियाप्लास्टी ऑपरेशन के बाद ठीक होने में कितना समय लगता है?
लैबियाप्लास्टी सर्जरी के कुछ दिनों के भीतर ही मरीज अपनी रूटीन लाइफ में रह सकता है। हालांकि इसके लिए मरीज कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे भारी वजन उठाने वाले काम न करें, सेक्सुअली एक्टिव न रहें। साथ ही ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी योनि या उसके क्षेत्र पर दबाव पड़े। सर्जरी के बाद पहले कुछ हफ्तों में इसकी प्रारंभिक सूजन, दर्द और अस्थायी मलिनकिरण कम हो जाता है। इसके बाद बची हुई अधिकांश सूजन छह सप्ताह के बाद अपने आप चली जाती है। लेकिन लैबियाप्लास्टी के उचुत परिणाम दिखने में चार से छह महीने तक का समय लग सकता है। आमतौर पर इस सर्जरी के कारण कोई घाव नहीं होता या बहुत कम होता है।
लैबियाप्लास्टी ऑपरेशन का खर्च
भारत में लैबियाप्लास्टी सर्जरी की शुरुआती कीमत 42,500 औसत कीमत 45000 और अधिकतम कीमत 50,000 रुपए तक हो सकती है। हालांकि यह कीमत मरीज के द्वारा चुने गए हॉस्पिटल और सर्जन के कारण परिवर्तित हो सकती है।
लैबियाप्लास्टी ऑपरेशन के फायदे
लैबियाप्लास्टी के निम्न फायदे नीचे दिए जा रहे हैं:
- बेहतर यौन आनंद: लैबियाप्लास्टी योनि के होठों के फंसने, खिंचने या सेक्स क्रियाओं में बाधा डालने की घटनाओं को कम कर सकती है। क्लिटोरल हुड के आसपास की अतिरिक्त त्वचा को कम करके भी संभोग के आनंद को और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है।
- व्यायाम करते समय अधिक आराम: लेबिया का बड़ा हुआ या असमान आकार दौड़ने, साइकिल चलाने और अन्य शारीरिक गतिविधियों को अधिक आरामदायक बनाती है, जिससे स्वास्थ्य और खुशी में सुधार हो सकता है।
- कपड़ों की बेहतर फ़िट: इस सर्जरी के बाद योनि पहले की तरह यंग दिखने लगती है। जिससे आप अपनी मनपसंद के कपड़े पहन सकती हैं। लैबियाप्लास्टी तंग कपड़े पहनने पर होने वाली घर्षण और असुविधाजनक दबाव को कम कर सकती है।
- बेहतर स्वच्छता: इस सर्जरी के बाद अपने जेंटल एरिया को पहले से अधिक स्वच्छ रखने में मदद मिल सकती है।
- अधिक युवा उपस्थिति: हार्मोनल परिवर्तन के कारण शरीर के बाकी हिस्सों में उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने से पहले ही लेबिया शिथिल हो सकती है। लेबियाप्लास्टी के कारण आप अपने आप में यंग फील करती हैं जो आत्मसुख से भरा होता है।
- बेहतर आत्मविश्वास: असामान्य लेबिया आत्म-चेतना के साथ व्यक्तिगत संबंधों को प्रभावित कर सकती है। यह अंतरंगता की चिंता पैदा कर सकती है। ऐसे में लैबियाप्लास्टी कराने से आपकी इस प्रकार की सारी चिताएं समाप्त हो जाती है और अपने जेंटल एरिया को लेकर पहले से अधिक आत्मविश्वास से भर जाती हैं।
लैबियाप्लास्टी का ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं
निम्न लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- जेंटल एरिया में अत्यधिक सूजन या दर्द होने पर।
- योनि से रक्तस्राव होने पर या खून के थक्के दिखने पर।
- योनि से पस का रिसाव होने पर।
- पेशाब या शौच करते समय तेज दर्द होने पर।
- योनि में दर्द के कारण बुखार आने पर।
- शल्य चिकित्सा स्थल का खुलना.
लैबियाप्लास्टी के ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए क्या नहीं
लैबियाप्लास्टी सर्जरी के बाद मरीज को बेहतर डाइट रखने की सलाह दी जाती है। मरीज को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अपने आहार में प्रोटीन, सब्जियों और फल को शामिल करने से सर्जरी से रिकवरी करने में मदद मिलती है। लैबियाप्लास्टी कराने वाले मरीजों को कैफीन, शराब और चीनी युक्त पदार्थों का सीमित करना चाहिए।
क्या आप इनमें से किसी लक्षण से गुज़र रहे हैं?